लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चरण IV

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

चरण V

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

चरण VI

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चरण VII

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण :

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

कुख्यात गैंगस्टर अशोक प्रधान समूह का एक सदस्य पुलिस मुठभेड़ के बाद हुआ गिरफ्तार

दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले के रोहिणी इलाके में शुक्रवार को पुलिस के साथ हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी अशोक प्रधान गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने धर-दबोचा।

दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले के रोहिणी इलाके में शुक्रवार को पुलिस के साथ हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी अशोक प्रधान गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने धर- दबोचा। दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अशोक प्रधान समूह के एक गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी गौरव उर्फ मोंटी दिल्ली में गिरोह के अभियानों का नेतृत्व करता था। बवाना पुलिस थाना ने उसे ‘खराब चरित्र’ (बीसी) वाला घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि गौरव, हत्या समेत अपराध के 13 मामलों में लिप्त था।
पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने बताया, ‘‘शुक्रवार रात को यह सूचना मिली थी कि आरोपी रोहिणी सेक्टर 37 के पास आएगा। सब-इंस्पेक्टर चेतन ने अपनी टीम के साथ जाल बिछाया। उन्होंने देखा कि आरोपी एक मोटरसाइकिल से आ रहा है जिसके बाद उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की।’’
उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी ने पुलिस पर तीन गोलियां चलाईं। पुलिस ने भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जवाब में छह गोलियां दागीं।’’ पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर गोली लगने से घायल हो गया। उसे काबू में करने के बाद पकड़ लिया गया।
तायल ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने के लिए गौरव ने जिस पिस्तौल का इस्तेमाल किया था उसे जब्त कर लिया गया है जिसमें चार कारतूस भी थे। पुलिस के अनुसार आरोपी शुरू में राजेश बवाना गिरोह में शामिल हुआ था और बाद में वह अशोक प्रधान गिरोह का हिस्सा बन गया।
उन्होंने बताया कि वह जून में यहां के कुतुबगढ़ गांव में फिरौती और लूटपाट-सह-हत्या के एक मामले का मुख्य कर्ताधर्ता था। उन्होंने बताया कि बवाना पुलिस थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में गौरव को दोषी ठहराया गया था। पिछले साल मार्च में वह जमानत पर रिहा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 6 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।