दिल्ली में आज एक व्यक्ति को उस वक़्त दबोचा गया जब वह चाकू लेकर संसद में घुसने की कोशिश करने लगा। बताया जा रहा है कि दिल्ली के विजय चौक पर आर्यन गेट के पास से एक बाइक सवार को पकड़ लिया गया है। वह संसद भवन में चाकू लेकर घुसने की कोशिश कर रहा था।

संसद भवन के सुरक्षा अधिकारियों ने युवक को हिरासत में लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है शख्स ने पहले गेट नंबर 1 के बाहर बाइक खड़ी की। वहां मौजूद लोग इसका वीडियो भी बना रहे थे। उसके बाद चाकू लहराता हुआ गेट नंबर 1 से अंदर जाने की कोशिश करने लगा और साथ में राम रहीम को लेकर नारे भी लगा रहा था।
वही, शख्स की पहचान हो गई है। युवक का नाम सागर इंसान है। वह लक्ष्मी नगर का रहने वाला है और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह का अनुयायी है। फिलहाल पुलिस सागर से संसद भवन पुलिस स्टेशन में पूछताछ कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



