लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दिल्ली विधानसभा : तिरंगे को लेकर भाजपा और आप में छिड़ा वाकयुद्ध

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) नेता मालवीय नगर में निर्धारित स्थान पर तिरंगा लगाने के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार हैं

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) नेता मालवीय नगर में निर्धारित स्थान पर तिरंगा लगाने के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार हैं। पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस इस काम में बाधा डाल रहे हैं।
आप कार्यकर्ता अपनी जान लगा देंगे लेकिन तिरंगे का अपमान नही होने  देंगे – मनीष सिसोदिया 
दिल्ली विधानसभा में बृहस्पतिवार को उस वक्त आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई, जब सत्तारूढ़ दल के विधायक सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि उनके निवार्चन क्षेत्र में ऊंचाई पर तिरंगा लगाने का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) विरोध कर रहे हैं। सिसोदिया ने कहा, ‘‘ आज मैं यह पूरी जिम्मेदारी और होश में कह रहा हूं कि आप का प्रत्येक कार्यकर्ता,प्रत्येक नेता लड़ेगा, वे अपनी जान लगा देंगे लेकिन तिरंगे का अपमान नहीं होने देंगे। 
भाजपा ने सत्तापक्ष को टुकड़े-टुकड़े गैंग का करार  
विपक्षी भाजपा के सदस्यों ने सत्तारूढ़ आप के सदस्यों को ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का हिस्सा करार दिया। बाद में दोनों दलों के सदस्य शोर-शराबा करते हुए अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गये। अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने सदन में तैनात मार्शल को निर्देश दिया कि वे भाजपा विधायकों- विजेंदर गुप्ता ओर जितेन्द्र महाजन को बाहर ले जाएं।
शोर शराबे के बीच अध्यक्ष ने दिया मार्शलों को बाहर निकालने का निर्देश
सदन में हंगामा उस वक्त शुरू हुआ जब मालवीय नगर के विधायक भारती ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के सूर्यसेन पार्क में ऊंचाई पर तिरंगा लगाने का भाजपा और आरएसएस विरोध कर रहे हैं। भाजपा विधायकों ने उनके इस आरोप का विरोध किया। भाजपा विधायक महाजन ने आप सदस्यों को ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का सदस्य करार दिया। शोर-शराबे के बीच ही गोयल ने भाजपा विधायकों को कहा कि वह दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा विधायकों को बाहर कर दिये जाने के बाद अध्यक्ष ने कहा कि भारती ने इस मामले को उठाने के लिए लिखित में सूचना दी थी।
हम अपनी जान देकर भी यहां तिरंगा लहराएंगे
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारती ने बहुत ही गंभीर मुद्दा उठाया है और यह ‘हमारे देश के गौरव’ के लिए गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि भाजपा को शर्मिंदगी महसूस करनी चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी जान देकर भी यहां तिरंगा लहराएंगे।’’ इस के बाद सदन में ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 10 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।