पंजाब विधानसभा चुनावों में अहम जिम्मेदारी निभाकर आम आदमी पार्टी (AAP) के “चाणक्य” के तौर पर उभरे राघव चड्ढा राज्यसभा में जाने को तैयार है। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आज दिल्ली विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्हें पंजाब से राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है।
विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद राघव चड्ढा ने कहा कि मैंने दिल्ली विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया है। सदन के स्पीकर समेत सभी सदस्यों ने मुझे प्यार दिया है। मैं उच्च सदन (राज्य सभा) में पंजाब की बेहतरी के लिए काम करूंगा। और इसके आलावा भी कई मुद्दे हैं जिन्हें मैं सदन में उठाऊंगा।
राघव चड्डा पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जो भरोसा जताया, वे उस पर 100 प्रतिशत खरे उतरे। इसके बाद नतीजा पूरा देश देख रहा है। पंजाब विधानसभा चुनावों में राघव चड्ढा ने चाणक्य की भूमिका अदा की है। पंजाब में आप को मिली जीत के बाद राघव चड्ढा का पार्टी में कद और भी बढ़ गया है।
आप संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चड्ढा पर भरोसा व्यक्त किया था और चड्ढा को 2020 में पार्टी की ओर से पंजाब प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया था। सह-प्रभारी बनने के बाद से चड्ढा पूरी तरह से पंजाब को समय दे रहे थे। लगातार वहां के रेत खनन जैसे मुद्दे उठा रहे थे।
राज्यसभा के लिए AAP के 5 उम्मीदवार
31 मार्च को पंजाब की 5 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनीव के लिए आप ने पांच उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए है, जिसमें दिल्ली से विधायक और पंजाब के पार्टी प्रभारी राघव चड्ढा, क्रिकेटर हरभजन सिंह, डॉ. संदीप पाठक, कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संजीव अरोड़ा और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



