आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर ‘आप’ पार्षद को खरीदने का आरोप लगाया है। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में ऑपरेशन लोटस की चर्चा फिर शुरू हो गई है। ‘आप’ के राजयसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि योगेन्द्र नाम के व्यक्ति ने ‘आप’ पार्षद को फोन कर कहा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता बात करेंगे।
BJP ने Delhi में खोखा-खोखा Formula शुरू किया।
Yogender नाम के व्यक्ति ने AAP पार्षद को Phone कर कहा Delhi BJP अध्यक्ष @adeshguptabjp बात करेंगे
आदेश गुप्ता 10 पार्षद ख़रीदने के लिए 100 Crore का ज़िक्र कर रहे हैं
Police Commissioner इन्हें Arrest कर जांच करें
– @SanjayAzadSln pic.twitter.com/BSuBI4R78G
— AAP (@AamAadmiParty) December 10, 2022
चुनाव आयोग से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग
आप नेता ने यह भी कहा कि आदेश गुप्ता 10 पार्षद ख़रीदने के लिए 100 Crore का ज़िक्र कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी पहले भी भाजपा पर उसके विधायकों को खरीदने का आरोप लगा चुकी है। वहीं ‘आप’ ने इस ताजा घटना के बाद पुलिस कमिश्नर से भाजपा नेता को अरेस्ट कर जांच करने की मांग की है। संजय सिंह ने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या इस देश में भाजपा को खुली छूट है कि खरीद फरोख्त करके सरकारों को गिराए? साथ ही ‘आप’ ने इस मामले में चुनाव आयोग से हस्तक्षेप करने की मांग की है।
AAP को ऑपरेशन लोटस का डर
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव में भाजपा के 15 साल से शासन को खत्म कर दिया है। एमसीडी चुनाव में ‘आप’ को 134 सीटें, भाजपा को 104 सीटें, कांग्रेस को 9 सीटें और अन्य को 3 सीटों पर कामयाबी मिली थी। जिसके बाद से ही ‘आप’ को ऑपरेशन लोटस का डर सताने लगा था। विपक्षी दलों के अनुसार, ऑपरेशन लोटस भाजपा द्वारा अन्य पार्टी के नेताओं को पैसे या किसी अन्य चीज का लालच देकर अपने दल में शामिल कराने का भगवा पार्टी का फार्मूला है।