नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि यदि यह गठबंधन हुआ तो वह अपने पद से इस्तीफा दें या केजरीवाल ने जो भ्रष्टाचार के आरोप 2013 और 2015 में लगाए थे, उन्हें स्वीकार कर लें। उन्होंने कहा कि गठबंधन के लिए कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं लेकिन शीला दीक्षित ने अभी तक केजरीवाल द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों के लिए माफी मांगने तक को नहीं कहा।
केजरीवाल माफी मांगने का रिकाॅर्ड बना चुके हैं। ऐसे में क्या इस गठबंधन होने से पहले केजरीवाल अपने भ्रष्टाचार के आरोपों को वापस लेंगे या फिर शीला दीक्षित से माफी मांगेंगे। गोयल ने कहा कि आप दिल्ली को कांग्रेस से मुक्त करने में लगी हुई है। अगले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस मुंह दिखाने लायक भी नहीं रहेगी। क्या वे केजरीवाल को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार स्वीकार कर लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



