लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

आप फेक न्यूज की फैक्ट्री, सरदार केजरीवाल : अरुण सिंह

अरुण सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने जिस भाषा का प्रयोग किया न सिर्फ घोर निंदनीय है, बल्कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से अपेक्षा नहीं की जा सकती है।

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के अपमान की मंशा से उन पर न केवल अभद्र टिप्पणी की बल्कि उन्होंने पूरे पूर्वांचल वासियों का अपमान किया। इस मसले पर प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन में इसे केजरीवाल की बौखलाहट करार दिया। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने जिस भाषा का प्रयोग किया न सिर्फ घोर निंदनीय है, बल्कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से अपेक्षा नहीं की जा सकती है।

आज दिल्ली ही नहीं देश के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्वांचल की प्रतिभाओं ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम सफलता के झंड़े गाड़े हैं। दिल्ली में पूर्वांचल के 48 प्रतिशत लोग रहते हैं। ऐसे में मनोज तिवारी को नीचा दिखाने की मंशा से की गई यह टिप्पणी न केवल दिल्ली में रहने वाले 48 प्रतिशत पूर्वांचलियों का भी अपमान है, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के पूर्वांचालियों का अपमान है। आम आदमी पार्टी फेक न्यूज की फैक्ट्री चलाती है जिसके सरदार अरविंद केजरीवाल हैं। केजरीवाल ने दिल्ली में कोई काम नहीं किया है। कच्ची कॉलोनियों में उन्हें गंदा पानी पीने के लिए मजबूर किया है। इसलिए अब उन्हें असली जवाब तो दिल्ली की जनता ही देगी।

वहीं पूर्वांचल समाज के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने कोई काम नहीं किया है। वहीं मनोज तिवारी ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल को उनकी भाषा में जवाब नहीं देंगे क्योंकि हमारा अपना एक संस्कार है और मैं केजरीवाल की तरह कोई संस्था छोड़कर भागा हुआ व्यक्ति नहीं हूं। मैं झूठ पर झूठ बोलने का मास्टर नहीं हूं। मैं अपने साथियों पर अविश्वास करता हुआ और अपने गुरु अन्ना की पीठ में छुरा घोंपते हुए रसातल में जाने वाला व्यक्ति नहीं हूं। हमें जब भी कोई जिम्मेदारी मिली है उसे बखूबी निभाया है।

तिवारी समर्थकों ने फूंके सीएम के पुतले
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मनोज तिवारी पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में पूर्वांचल मोर्चा ने शनिवार को दिल्ली के अनेक स्थानों पर अरविंद केजरीवाल के पुतले फूंके। इसी कड़ी में प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष मनीष सिंह के नेतृत्व में लक्ष्मीनगर, शाहदरा, मयूर विहार, जनकपुरी, नई दिल्ली में केजरीवाल के पुतले फूंककर विरोध में नारे भी लगाए गए।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मनीष सिंह ने कहा कि मनोज तिवारी पूर्वांचल की आन, बान और शान हैं। उनके लिए केजरीवाल ने जिन अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया मुख्यमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति से इस तरह के अमर्यादित शब्दों की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + twelve =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।