BREAKING NEWS

आज का राशिफल (21 मार्च 2023)◾महाराष्ट्र: सरकारी कर्मचारियों ने हड़ताल ली वापस, पुरानी पेंशन के बराबर मिलेगा लाभ◾केरल: अस्पताल में महिला के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप, आरोपी अरेस्ट◾JDU चीफ ललन सिंह बोले- भाजपा देशभक्ति और देशद्रोह की परिभाषा तय नहीं कर सकती◾World Happiness Report 2023: टॉप पर फिनलैंड, भारत की रैंकिंग यहाँ जानें.!◾‘राहुल ने कुछ भी गलत नहीं कहा...’, महिलाओं के यौन उत्पीड़न वाले बयान पर बोले उमर अब्दुल्ला ◾उमेश पाल हत्याकांड: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, शूटर मोहम्मद गुलाम के मकान पर चला बुलडोजर ◾खालिस्तान पर वार... Amritpal फरार, चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर, जानें अब तक क्या-क्या हुआ? ◾पंजाब सरकार निर्दोष सिख युवकों की गिरफ्तारी करना बंद करे - SGPC प्रमुख◾‘10 लाख नौकरियों का ऐलान...BJP को बताया 40% कमीशन की सरकार’, कर्नाटक में राहुल ने फूंका चुनावी बिगुल ◾UP power strike: बिजली हड़ताल नुकसान पर HC सख्‍त, सरकार से मांगा हिसाब; कहा-लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ की छूट किसी को नहीं◾MSP मांग को लेकर किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से की मुलाकात◾PM आवास योजना में हुई अनियमितताओं को लेकर ED की महाराष्ट्र के 9 जगहों पर छापेमारी ◾Delhi Assembly: विधानसभा में मनीष सिसोदिया को लेकर हुआ हंगामा, AAP को BJP ने भी पोस्टर से दिया जवाब◾कर्नाटक में BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद विजय संकल्प यात्रा रद्द◾लगातार बढ़ती जा रही मनीष सिसोदिया की मुश्किलें, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत और बढ़ी◾कर्जमाफी व पेंशन संबंधी मांगें पूरी नहीं हुई तो मजबूरी में एक और आंदोलन करना पड़ेगा : SKM◾उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में एक बार फिर भूकंप के झटके हुए महसूस ◾ राजनीतिक इतिहास में काले दिन के तौर पर कांग्रेस ने मनाया आज गद्दार दिवस◾राहुल गांधी के बयान को लेकर लोकसभा में जोरदार हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित◾

AAP ने BJP की ‘बुलडोजर राजनीति’ के खिलाफ किया दिल्ली में मार्च

आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी  की ‘बुलडोजर राजनीति’ के खिलाफ रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च किया और लोगों से कहा कि वे भाजपा के ‘गुंडा राज और भ्रष्टाचार’ से ‘भयभीत न हों।’

‘आप’ ने लोगों से यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और भाजपा शासित नगर निगमों को उनकी संपत्ति पर बुलडोजर नहीं चलाने देगी।

आप ने  दिल्ली भाजपा के पार्षदों पर लगाया आरोप 

‘आप’ ने शुक्रवार को दिल्ली भाजपा के पार्षदों पर आरोप लगाया कि वे दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता द्वारा दक्षिण और पूर्वी नगर निकायों के महापौरों से बुलडोजर का उपयोग करके अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए कहे जाने के बाद शहर के निवासियों से रिश्वत मांग रहे हैं।

‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे ‘‘भाजपा की बुलडोजर राजनीति का सच’’ बताया था और अपनी पार्टी के विधायकों से उन लोगों के साथ मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया था, जिन्हें भाजपा के पार्षदों द्वारा ‘‘धमकाया या ब्लैकमेल किया जा रहा है।’’

AAP ने भाजपा की जबरन वसूली के खिलाफ दिल्ली के सभी 272 वार्डों में निकाली पदयात्रा 

‘आप’ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘आम आदमी पार्टी ने आज भाजपा की जबरन वसूली के खिलाफ दिल्ली के सभी 272 वार्डों में पदयात्रा निकाली। पार्टी ने पदयात्रा से इतर स्थानीय लोगों से बातचीत की।’’

‘आप’ ने यह दावा किया कि लोग भाजपा की ‘‘गुंडागर्दी’’ से ‘‘नाराज’’ हैं और कहा कि वह जल्द ही दिल्ली के लोगों के साथ मिलकर भाजपा के ‘‘गुंडा राज और भ्रष्टाचार’’ के खिलाफ संघर्ष करेगी।

बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा चलाए गए अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी में एक मस्जिद के पास कई कंक्रीट और अस्थायी ढांचे को ध्वस्त किए जाने के बाद से ‘आप’ और भाजपा के बीच राजनीतिक तनातनी तेज हो गई है।

सांप्रदायिक हिंसा की चपेट में आने के चार दिन बाद ही एनडीएमसी द्वारा अभियान चलाया गया था।

भाजपा नेताओं से डरने की जरूरत नहीं  - आतिशी

गोविंदपुरी में पैदल मार्च का नेतृत्व करते हुए कालकाजी की विधायक आतिशी ने लोगों को अपनी पार्टी के समर्थन का आश्वासन देते हुए कहा कि उन्हें भाजपा नेताओं से डरने की जरूरत नहीं है।

आतिशी ने कहा, ‘‘हम यहां भाजपा की गुंडागर्दी के खिलाफ एकत्र हुए हैं। भाजपा पूरी दिल्ली में बुलडोजर की राजनीति कर रही है। वे लोगों को धमकी दे रहे हैं कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उनके घरों और दुकानों पर बुलडोजर चला दिया जाएगा।’’

बाद में एक बयान में पार्टी ने कहा कि वह भाजपा की ‘बुलडोजर राजनीति’ के खिलाफ लड़ना जारी रखेगी और लोगों को ‘जबरन वसूली’ से बचाएगी।

‘आप’ ने दावा किया, ‘‘भाजपा शासित एमसीडी के उत्पीड़न और अत्याचार के कारण लोग गुस्से में हैं। अधिकांश लोगों ने कहा कि भाजपा उन्हें लगातार धमकी दे रही है, भुगतान करने या घर के ध्वस्तीकरण का सामना करने के लिए कह रही है।’’