AAP विधायकों ने केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुना, 16 को लेंगे शपथ

Summary :

देश कि राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को राम लीला मैदान में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उससे पहले आम आदमी पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुना।

देश कि राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को राम लीला मैदान में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उससे पहले आज आप के नव निर्वाचित विधायकों ने अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुना।
सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस कदम के साथ ही उनके लिए दिल्ली में अगली सरकार बनाने का दावा पेश करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मंगलवार को बहुमत से जीत दर्ज करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइंस में अपने आधिकारिक आवास पर विधायकों से मुलाकात की और इस दौरान उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। पार्टी ने दिल्ली विधानसभा की कुल 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की। 

Desk Team