आप पार्टी ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें- किस सीट से कौन है उम्मीदवार !

Summary :

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक में उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव  के लिए सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक में उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं।
वही, पार्टी ने 46 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। साथ ही 9 सीटों पर नए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसके अलावा 8 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। वहीं , पटपड़गंज से डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, तिमारपुर से दिलीप पांडे, कालकाजी से आतिशी को टिकट मिला है।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हाल ही में हुआ है। दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। 
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी। इसके अलावा नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

Shera Rajput