लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

गोवा चुनावों को लेकर आप की तैयारी, राजधानी में कोंकणी एकेडमी स्थापित करने की दी मंजूरी

गोवा में आम आदमी पार्टी की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए पार्टी अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बार बड़ा दांव खेला है।

गोवा में आम आदमी पार्टी (आप) की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए पार्टी अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बार बड़ा दांव खेला है। आप की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने शुक्रवार को यानी आज राजधानी में एक कोंकणी एकेडमी की स्थापना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। गोवा में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। 
सीएम केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, “कोंकणी बोलने वाले और कोंकणी भाषा को पसंद करने वाले सभी लोगों को बधाई। कोंकणी भाषा को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली कैबिनेट ने आज कोंकणी एकेडमी की स्थापना को मंजूरी दी।” कोंकणी एक इंडो-आर्यन भाषा है जो मुख्य रूप से देश के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में रहने वाले कोंकणी लोगों द्वारा बोली जाती है। यह संविधान की 8वीं अनुसूची और गोवा की आधिकारिक भाषा में उल्लिखित 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक है।
1610100585 arvind
बता दें कि 2022 में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव से पहले यह आम आदमी पार्टी का एक बड़ा कदम माना जा रहा है। गोवा में जड़ें जमाने के लिए 2017 में पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी 57,420 अर्थात 6.27 प्रतिशत वोट मिले थे, पार्टी को उन चुनवों में एक भी सीट नहीं मिल सकी थी। गोवा में विधानसभा की 40 सीटें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 9 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।