मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी सोमवार को कथित कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए है। कोयला घोटाले से जुड़े मामले में अभिषेक बनर्जी को नई दिल्ली के दफ्तर में समन किया गया था।
सोमवार को अभिषेक बनर्जी ने कहा, “जांच एजेंसी (ईडी) ने मुझे 6 सितंबर के लिए बुलाया था। मैं किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं। जांच एजेंसी अपना काम कर रही है। एक नागरिक के रूप में, हमें उनका सहयोग करना चाहिए।”
रविवार को दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर राज्य विधानसभा चुनाव हारने के बाद राजनीतिक प्रतिशोध में शामिल होने का आरोप लगाया।तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा, ” जैसा कि मैंने नवंबर में जनसभाओं में जो कहा था, मैं दोहराता हूं कि अगर कोई केंद्रीय एजेंसी 10 पैसे के भी किसी अवैध लेन-देन में मेरी संलिप्तता साबित कर सकती है, तो सीबीआई या ईडी जांच की कोई आवश्यकता नहीं होगी, मैं मंच पर खुद को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका लूंगा।”
पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी को छह सितंबर को नयी दिल्ली में जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए तलब किया गया है।बनर्जी ने कहा, ” मैं किसी भी तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं।”उन्होंने कहा कि मामला कोलकाता का होने के बावजूद उन्हें नयी दिल्ली बुलाया गया।बनर्जी ने आरोप लगाया, ” चुनाव हारने और तृणमूल कांग्रेस से राजनीतिक रूप से निपटने में नाकाम रहने के बाद वे (भाजपा) अब बदला लेना चाहते हैं।”


Download Android App
Download iOS App



