लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दिल्ली में फिर शुरू हुआ उमस भरी गर्मी का दौर, IMD के मुताबिक अगले 6 दिन तक बारिश की संभावना नहीं

दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 85 प्रतिशत थी। मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना जतायी है।
शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस था। बता दें कि राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज आकाश में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी। अगले 6 दिन तक दिल्ली का मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा। शनिवार को यानी कल तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक व न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इस वजह से उमस भरी गर्मी महसूस की गई। 
मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जारी की थी लेकिन बारिश नहीं हुई। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम 35.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 6 दिन बारिश होने की खास संभावना नहीं है लेकिन उसके बाद कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।