दिल्ली में भाजपा के 15 साल के कुशासन को केजरीवाल पार्टी ने जड़ से उखाड़ कर फैंक दिया है राजधानी में मोदी लहर केजरीवाल लहर से फींकी पड़ी गई। दिल्ली में भाजपा इकाई प्रदेश के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मेयर को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मेयर अब राजधानी में आम आदमी पार्टी का ही होगा लेकिन विपक्ष में बीजेपी अहम भूमिका निभाती रहेगी।
दिल्ली को आप नीति से बचाएंगे- आदेश गुप्ता
गुप्ता ने कहा कि अगर ‘आप’ किसी तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त होगी, तो भाजपा उसका विरोध करेगी। इस तरह की अटकलें थी कि भाजपा निगम के महापौर का चुनाव लड़ेगी। इसके बीच गुप्ता का यह बयान आया है। पार्टी के प्रदेश प्रमुख ने निगम चुनावों में 104 वार्ड जीतने में मदद करने के लिए भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा, “ भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी ‘आप’ से दिल्ली को बचाने के लिए हम मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।”
भाजपा को मिली दिल्ली से मुक्ति
मिली जानकारी के मुताबिक चार दिसंबर को हुए एमसीडी चुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित किए गए। इसमें आम आदमी पार्टी (आप) ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। ‘आप’ ने दिल्ली नगर निगम के 250 में से 134 वार्ड में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा ने 104 सीट पर जीत दर्ज की। कांग्रेस ने नौ और निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन वार्ड में जीत हासिल की।