बीते कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी परेशान करती दिखी है। वहीं, आपको बताए बीते 24 घंटे में हल्की बारिश से लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी और उमस से राहत मिलती भी दिखी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान में 2 -3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी।
वहीं रविवार के दिन मेहरबान दिखे इंद्रदेव, दिल्ली के कुछ इलाकों में बादल छाए दिखे तो कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश सुबह सुबह दर्ज की गई। आपको बताए मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में तापमान में इजाफा दर्ज किया जा सकता है। जिससे राजधानी दिल्ली में उमस और गर्मी लोगों को सताएगी। इससे पहले गुरूवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी।