दक्षिण दिल्ली के शेख सराय में प्रेम संबंधों के बीच हत्या का सनसनी मामला सामने आया है। यहा महिला के साथ ब्वायफ्रेंड ने पहले तो शारीरिक संबंध बनाए फिर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, युवती के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या के बाद आरोपी युवक शव को लेकर उसके मालवीय नगर स्थित घर पहुंचा। सबके सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
मृतका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की मानें तो आरोपी युवक की पहचान शाहबाद खान (30) के रूप में हुई है। शाहबाद महिला के साथ एक ही कंपनी में काम करता था। वारदात पिछले साल 27 अगस्त को हुई थी, जो अब जाकर सामने। मालवीय नगर में रहने वाले एक फार्महाउस के मालिक की 38 वर्षीय बेटी तलाकशुदा थी।
उसका 12 वर्षीय एक बेटा भी है, जो नाना-नानी के साथ रहता है। पति से अलग होने के बाद एक कंपनी में कार्य करने के दौरान महिला की शाहबाद खान से दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के साथ शारीरिक संबंध भी बनाने लगे। इस दौरान वह कई बार गर्भवती भी हुई, लेकिन प्रेमी के कहने पर महिला को बार-बार अबॉर्शन करवाना पड़ा।
सूत्रों की माने तो प्रेम प्रसंग शुरू होने के दौरान ही महिला ने युवक से शादी का वादा लिया था। वहीं, युवक महिला से शादी को लेकर गंभीर नहीं था। महिला आरोपी युवक से शादी करने के लिए पिछले काफी समय से दबाव डाल रही थी। इस वजह से आरोपी उसे इग्नोर करने लगा। वारदात की रात आरोपी ब्वॉयफ्रेंड पीड़िता के साथ शेख सराय स्थित एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पार्किंग एरिया में आया। दोनों ने वहां शराब पी। इसके बाद कार के अंदर ही शारीरिक संबंध बनाया।
इसी दौरान दोनों के बीच शादी को लेकर बहस होने लगी। बहस झगड़े में ही बदल गई। झगड़े के दौरान आरोपी शाहबाद खान ने अपनी गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या कर दी। कुछ देर बाद होश में आने के बाद आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड का निर्वस्त्र शव लेकर उसके घर पहुंचा। वहां पूरी कहानी बताते हुए अपना जुर्म कबूल कर लिया। मृतका के पिता ने मालवीय नगर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने IPC की धारा 302 के तहत केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के सामने भी आरोपी शाहबाद खान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे