नई दिल्ली : दिल्ली के चर्चित ऐतिहासिक धरोहरों पर संरक्षण कार्य अब लोकसभा चुनाव के बाद ही शुरू हो पाएगा और नए सिरे से टेंडर निकाला जाएगा। जिन धरोहर पर संरक्षण कार्य नहीं हो पाया है उस पर बजट भी प्रस्तावित किया जाएगा। इसके बाद प्राइवेट मजूदरों के सहारे एक बार फिर उन धरोहरों पर संरक्षण कार्य देखने को मिलेगा।
जहां पर संरक्षण कार्य बीते एक माह से बंद पड़ा है। गत वर्ष पुराना किला, शेरशाह सूरी, जंतर-मंतर के कुछ हिस्सों में कार्य किया गया था और बाकी हिस्सों के लिए बजट भी प्रस्तावित था। एएसआई के एक अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष कई स्मारकों व धरोहर पर संरक्षण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जून के पहले सप्ताह में शेरशाह सूरी गेट पर कार्य किया जाएगा।
संरक्षण कार्य हर साल कब कर सकेंगे दीदार
मथुरा रोड स्थित शेरशाह सूरी गेट जिसका इतिहास अपने आप में काफी अनूठा है। गेट की दीवारों में जगह-जगह पड़ चुके दरारों को ठीक करने का काम एएसआई हर साल कर रहा है। बीते पांच वर्षों से काम किया जा रहा है। लेकिन गेट का कार्य अब तक अधूरा है। अधिकारियों का कहना हैं कि कई बार कर्मचारी बीच में ही काम छोड़कर चले जाते हैं और कई बार जितना बजट प्रस्तावित होता है उतना ही काम किया जाता है।