लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

तेज आंधी के बाद बारिश से दिल्ली में गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना

राष्ट्रीय राजधानी में देर रात बारिश होने से तापमान कम हो गया और शुक्रवार कीसुबह न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत से आठ डिग्री कम तापमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में देर रात बारिश होने से तापमान कम हो गया और शुक्रवार कीसुबह न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत से आठ डिग्री कम तापमान है। दिल्ली में 7.8 मिलीमीटर बारिश हुई और आज सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 72 प्रतिशत रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बहुत हल्की बारिश की संभावना जतायी है।
अधिकतम तापमान शुक्रवार को 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
बता दें कि दिल्ली में गुरुवार सुबह हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिले आंकड़ों के अनुसार सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 249 दर्ज किया गया। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’ माना जाता है।
51 से 100 के बीच को ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच को ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच को ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच को ‘‘बहुत खराब’’, 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में माना जाता है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42.2 डिग्री सेल्सियस और 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 12 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।