दिल्ली विधानसभा चुनाव के 70 सीटों पर परिणाम आने में कुछ ही समय शेष है । अभी तक के रुझानों में आप पार्टी 62 सीटों से आगे चल रही है वहीं भाजपा 8 सीटों पर अपनी पकड़ बनाई है। अब तक के आए रुझानों से यह साफ हो गया है कि दिल्लीवासियों ने बार फिर अरविन्द केजरीवाल को बहुमत से सत्ता में चुना है। इन सब के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अरविन्द केजरीवाल को बधाई दी है।
सपा मुखिया ने कहा , "मैं अरविंद केजरीवाल जी को बधाई देता हूं। मैं दिल्ली के लोगों को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने नफरत, विश्वासघात और विनाश की राजनीति को खारिज कर दिया। इस चुनाव के परिणाम के बाद, भाजपा को कोई बाग याद नहीं रहेगा।"
अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली के नतीजे बता रहे हैं कि अधिकांश भारतीय आज भी सामाजिक रूप से उदार व राजनीतिक रूप से समझदार हैं व धर्म जैसे व्यक्तिगत विषय को राजनीति के पंक में घसीटकर अपना सियासी फूल खिलानेवालों के ख़िलाफ़ हैं। ये देश की शांति व विकास के लिए शुभ संकेत व स्वस्थ संदेश भी है।"दिल्ली के नतीजे बता रहे हैं कि अधिकांश भारतीय आज भी सामाजिक रूप से उदार व राजनीतिक रूप से समझदार हैं व धर्म जैसे व्यक्तिगत विषय को राजनीति के पंक में घसीटकर अपना सियासी फूल खिलानेवालों के ख़िलाफ़ हैं.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 11, 2020
ये देश की शांति व विकास के लिए शुभ संकेत व स्वस्थ संदेश भी है.#KaamBoltaHai
इसके अलावा उन्होंने कहा कि राजनीति में काम बोलता है। इतना ही नहीं सपा मुखिया ने इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि " हमारे ,मुख्यमंत्री बाबा जो योगी जी हैं, जहां जहां गए हैं वहां बीजेपी चुनाव हार गयी है।" बता दें दिल्ली में विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को हुआ था जिसका परिणाम आज आना है।