अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के परिसर में आग लगने की घटना के एक दिन बाद रविवार को अस्पताल ने पूरी तरह काम करना शुरू कर दिया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर जिन मरीजों को बाहर निकाला गया था उन्हें फिर से उनके संबंधित वार्ड में वापस ले जाया गया।
अस्पताल की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने प्रतिष्ठित अस्पताल में स्थिति की समीक्षा की। बयान में बताया गया कि एम्स प्रशासन ने आग के कारणों का पता लगाने के लिए आतंरिक जांच शुरू कर दी है और बचाव उपायों को और मजबूत किया है।
पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली से मिलने AIIMS पहुंचे अरविंद केजरीवाल, ट्वीट कर कही ये बात
अस्पताल ने कहा, “स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने एम्स के निदेशक और वरिष्ठ संकाय सदस्यों के साथ सुबह में स्थिति का जायजा लिया।” बता दें कि एम्स के टीचिंग ब्लॉक में शनिवार शाम भीषण आग लग गई थी जिससे जांच नमूने और मेडिकल रिपोर्ट बर्बाद हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



