दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा का प्रतिनिधित्व भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने की। दिल्ली के सातों सांसदों में से कोई भी सांसद इस समारोह में नहीं आया।
शपथ ग्रहण समारोह में आए भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि उनके बैठने की व्यवस्था नहीं की गई। उनका कहना था कि उनके लिए पहली पंक्ति में बैठने की व्यवस्था नहीं की गई थी।
विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि सरकार को विपक्ष की जरूरत नहीं है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पहले दो पंक्तियों में सिर्फ विधायक और सीएम के परिवारवालों की बैठने की व्यवस्था की गई थी। बाद में दिल्ली सरकार के अधिकारियों के बीच-बचाव के बाद उनको आगे बैठने की व्यवस्था की गई।
बता दें, दिल्ली सरकार की तरफ से दिल्ली के सभी सातों सांसदों को शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए न्योता भेजा गया था। इसके आलावा खुद दिल्ली के सीएम की तरफ से पीएम मोदी को भी शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



