दिल्ली के सीमापुरी और दिलशाद गार्डन में शुक्रवार दोपहर संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन हुए। इसी सप्ताह सीमापुरी और दिलशाद गार्डन में इस कानून के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में हिंसा हुई थी।
पुलिस ने सीमापुरी में निषेधाज्ञा लागू किया है जिसमें चार से अधिक लोगों के जमा होने पर पाबंदी है। इससे पहले दिन में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने सीलमपुर और सुंदर नगरी में फ्लैग मार्च निकाला।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के 12 पुलिस थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जिले में कानून व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया।

प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दिलशाद गार्डन, सीलमपुर , जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है। नये नागरिकता कानून के खिलाफ मंगलवार को मार्च के दौरान इस इलाके में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में हिंसा और आगजनी हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



