अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कल (24 फरवरी) अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। ट्रम्प के भारत दौरे को लेकर स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की जा रही है। डोनाल्ड ट्रम्प अहमदाबाद में उनके भव्य स्वागत के बाद आगरा में ताजमहल के दीदार के लिए रवाना होंगे। इसी बीच ट्रम्प की यात्रा से पहले इंडिया गेट और राजपथ के आसपास के क्षेत्रों को भारतीय और अमेरिकी झंडों से सजाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, दोनों देशों के बीच शिखर बैठक में पांच समझौते किये जाने की तैयारी हो रही है।इस समझौते में करीब 25 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ताजमहल का दीदार करने के लिए अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ आगरा रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अहमदाबाद में होंगे जहां अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का भव्य स्वागत होगा। सूत्रों के अनुसार दिल्ली आने पर उनके साथ प्रधानमंत्री भी मौजूद होंगे जहां 25 फरवरी को आधिकारिक वार्ता होगी।


Download Android App
Download iOS App



