कुछ तत्व भारत में प्रवेश के लिए नेपाल और भूटान से लगने वाली सीमा के उपयोग की कर रहे कोशिश : अमित शाह

Summary :

अमित शाह ने कहा, “हालांकि कुछ ऐसे तत्व हैं जो भारत में शांति देखना नहीं चाहते हैं और वह इन दोनों सीमाओं को भारत में प्रवेश के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि कुछ ऐसे तत्व हैं जो भारत में शांति देखना नहीं चाहते है और वे देश में प्रवेश के लिए नेपाल और भूटान से लगने वाली हमारी सीमा के इस्तेमाल की कोशिश कर रहे हैं। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 56वें स्थापना दिवस को संबोधित कर रहे शाह ने कहा कि नेपाल और भूटान के साथ भारत के संबंध मैत्रीपूर्ण हैं। 
उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि कुछ ऐसे तत्व हैं जो भारत में शांति देखना नहीं चाहते हैं और वह इन दोनों सीमाओं को भारत में प्रवेश के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ एसएसबी भारत-नेपाल और भारत-भूटान की सीमाओं की रक्षा करता है। 

गृह मंत्री ने कहा कि देश के 130 करोड़ लोग शांति से इसलिए सो पाते हैं क्योंकि सीमा की सुरक्षा करने वाले जवान शून्य से नीचे 37 डिग्री सेल्सियस से लेकर शून्य से नीचे 46 डिग्री सेल्सियस तापमान जैसी प्रतिकूल मौसम स्थिति में भी देश की सेवा करते हुए सीमा की रक्षा कर रहे होते हैं। 
शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार डेढ़ साल में यह सुनिश्चित करेगी कि सभी सीमाओं की रक्षा करने वाले जवान कम से कम 100 दिन का समय अपने बच्चों और परिवार के साथ व्यतीत कर सकें। 

Desk Team