केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दिल्ली पुलिस के 73वें स्थापना दिवस पर आयोजित परेड में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। परेड का आयोजन नई पुलिस लाइंस, किंग्सवे कैंप में किया गया। इस दौरान गृह मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से निवेदन करना चाहता हूं कि जब भी आप दिल्ली जाएं तो हमारे राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले 35000 पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर जरूर जाएं।
अमित शाह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने कहा था की हमें समझना चाहिए की पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए है। इसलिए केवल उसकी आलोचना या उपद्रवियों की तरफ से उन्हें निशाना बनाना ठीक नहीं है, उसके काम को भी समझना चाहिए।
उन्होंने कहा, पुलिस शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने का काम बिना किसी धर्म और जाति को देखकर नहीं करती है, जरूरत पर मदद करती है। वो किसी की दुश्मन नहीं है। पुलिस शांति की दोस्त है। व्यवस्था की दोस्त है इसलिए सदैव उसका सम्मान किया जाना चाहिए।