दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आती है तो उसके अध्यक्ष अमित शाह अगले गृहमंत्री होंगे। उन्होंने एक ट्वीट करके कहा कि लोगों को यह सोचना चाहिये कि अगर शाह को गृह मंत्रालय मिला तो देश का क्या हाल होगा। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘मतदान से पूर्व सोचें।’’
अपने ट्वीट के साथ उन्होंने एक पोलिंग एजेंसी की पोस्ट भी टैग की है जिसमें दावा किया गया है कि अगर मोदी की वापसी होती है तो अमित शाह स्वयं को गृहमंत्री के पद पर देखना चाहेंगे। इसमें यह भी कहा गया है कि आर्थिक सलाहाकार अरविंद विरमानी और आरबीआई के पूर्व गवर्नर बिमल जालान अच्छे वित्त मंत्री हो सकते है। दिल्ली की सात संसदीय सीटों के लिए 12 मई को वोट डाले जायेंगे।


Download Android App
Download iOS App




