नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस दौरान दिल्ली में सीएए के विरोध में महिला कांग्रेस की प्रमुख शर्मिष्ठा मुखर्जी को संगठन के कुछ अन्य सदस्यों ने गृह मंत्री अमित शाह के आवास के पास प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सीएए वापस लो के नारे लगाए।
हालांकि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा ने बताया कि दिल्ली महिला कांग्रेस की करीब 50 अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया और मंदिर मार्ग पुलिस थाना ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने शाह के आवास के पास प्रदर्शन मार्च के दौरान शर्मिष्ठा और संगठन के कुछ अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया। दूसरी तरफ प्रदर्शन के मद्देनजर चावड़ी बाजार, लाल किला, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश एवं निकास द्वार बंद कर दिए गए है।


Download Android App
Download iOS App



