अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से की मुलाकात

Summary :

केजरीवाल आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे। पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुनेंगे जिसके बाद वह सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को राज निवास पहुंच कर उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में जीत हासिल करने के बाद केजरीवाल की उपराज्यपाल से यह पहली मुलाकात थी। मुलाकात तकरीबन 15 मिनट तक चली। 
सूत्रों ने बताया कि दोनों ने शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा की, जो इस रविवार 16 फरवरी को आयोजित किया जाने वाला है। प्रक्रिया के तहत एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए अरविंद केजरीवाल अपना इस्तीफा दे सकते हैं। 
केजरीवाल आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे। पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुनेंगे जिसके बाद वह सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 

Desk Team