अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा आरोप, बोले- सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकती है ED

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक सनसनीखेज आरोप लगाया है।

देश में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने है, ऐसे में राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने सियासी दांव-पेंच लगा रही है। तो वहीं, इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। 

केजरीवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पंजाब चुनाव से पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री व आम आदमी पार्टी के विधायक सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया जा सकता है। उनकी यह गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के अधिकारियों द्वारा हो सकती है।  
ईडी सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने वाली है, उनका स्वागत है 
अरविंद केजरीवाल ने कहा, पता चला है कि पंजाब चुनाव से पहले आने वाले कुछ दिनों में ईडी सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने वाली है, उनका स्वागत है। सत्येंद्र जैन के ऊपर पहले भी केंद्र सरकार दो बार रेड करवा चुकी है लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर से वह अगर आना चाहते हैं तो उनका बहुत-बहुत स्वागत है क्योंकि यह चुनाव का समय हैं। 
चुनाव नजदीक आते ही केंद्र सरकार की जांच एजेंसियां भी बहुत एक्टिव हो रही है 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं ऐसे समय पर केंद्र सरकार की जांच एजेंसियां भी बहुत एक्टिव हो रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि हमें अपने सूत्रों से पता चला है कि पंजाब चुनाव से पहले आने वाले कुछ दिनों में सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी होने वाली है। 

चीनी PLA ने अरुणाचल से ‘लापता’ लड़के का लगाया पता, भारतीय सेना को किया सूचित, जानें क्या कहा?

तो वह सारी एजेंसियों को इसको इस काम में लगा देती है-केजरीवाल  
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा क्योंकि चुनाव हैं और जब-जब बीजेपी कहीं भी चुनाव हार रही होती है तो वह सारी एजेंसियों को इसको इस काम में लगा देती है। ऐसे में जाहिर तौर पर अब रेड भी होगी और गिरफ्तारियां भी होंगी। इसका हमें कोई डर नहीं है क्योंकि मुझे लगता है कि जब आप सच्चाई के रास्ते पर चलते हो तो यह सारी बाधाएं आती हैं। 
हमने कोई गलत काम किया नहीं है हम सब के ऊपर पहले रेड हो चुकी है 
केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी के साथ-साथ और भी एजेंसी भेजना चाहे जैसे सीबीआई और इनकम टैक्स आदि तो इनको भी भेज सकती है। वह और लोगों को भी गिरफ्तार करना चाहे केवल सत्येंद्र जैन ही नहीं आम आदमी पार्टी के किसी अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार करना चाहे तो कर सकते हैं। क्योंकि हमने कोई गलत काम किया नहीं है हम सब के ऊपर पहले रेड हो चुकी है। 
हम चन्नी जी की तरह रोएंगे नहीं, हम चन्नी जी की तरह बौखलाएंगे नहीं 
केजरीवाल ने कहा कि हमारे 21 विधायकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऊपर भी रेड डाली जा चुकी है। सत्येंद्र जैन के मामले में भी क्या होगा। उनकी गिरफ्तारी की जाएगी पांच 10 दिन में उनकी बेल हो जाएगी और वह बाहर आ जाएंगे जेल से बाहर आ जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि हम चन्नी जी की तरह रोएंगे नहीं हम चन्नी जी की तरह बौखलाएंगे नहीं। हमने कोई गलत काम नहीं किया इसलिए हमें इसका कोई डर नहीं है। केवल सत्येंद्र जैन क्यों आप मेरे पास भी आइए। 
सीबीआई को छापे में मिला ये  
दिल्ली डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉक्टर ऋषि राज के घर पर पड़े सीबीआई छापे में कथित रूप से जैन और उनकी कंपनी से जुड़े संपत्ति के दस्तावेज, 2 करोड़ के बैंक डिपॉजिट की स्लिप बरामद हुई थी।  इससे पता चलता है कि 2011 में जैन की कंपनियों के नाम पर 2 करोड़ रुपये जमा कराए गए थे। इसके अलावा जैन के नाम पर दिल्ली स्थित कराला गांव में 12 बीघा 2 बिस्वा और 8 बीघा 17 बिस्वा जमीन के बैनामा के साथ 14 बीघा जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी भी बरामद हुई थी।

Desk Team