दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा के सत्र को संबोधित कर रहे है। इस दौरान उन्होंने वहां चौथी पास राजा की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि राजा ने एमए की फर्जी डिग्री बनवाई, जब आरटीआई के जरिए इस बारे में जानकारी मांगी गई तो उसने लोगों पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया। विधानसभा में सीएम केजरीवाल ने बिना नाम लिए उन्होंने फर्जी डिग्री मामले में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।
अरवींद केजरीवाल ने सुनाई राजा की कहानी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह एक ऐसे राजा की कहानी सुना रहे हैं जो अनपढ़ था। वह चौथी पास था लेकिन उसमें अहंकार बहुत था। उन्होने कहा कि राजा बहुत भ्रष्टाचारी था। उसको पैसे की बहुत भूख थी। लेकिन उस राजा को भाषण देने का बहुत शौक था।अनपढ़ होने की वजह से राजा ने बहुत ही फाइलों पर साइन कर दिए। लोग राजा पर कम पढ़ा लिखा होने पर तंज कसते थे, इसीलिए उसने फर्जी डिग्री बनवा ली, वह खुद को एमए पास बताने लगा।