आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले है। शपथ समारोह रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। केजरीवाल इस बाद तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ उनके पार्टी के कई मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे।
दिल्ली चुनाव 2020 : 70 सदस्यीय विधानसभा में 62 सीटों पर AAP की मिली प्रचंड जीत
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मंगलवार को आए नतीजों के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्ता बरकरार रखने के साथ-साथ 2015 के प्रदर्शन को करीब-करीब दोहराया है। पार्टी को 70 सदस्यीय विधानसभा में 62 सीटों पर जीत मिली है जबकि बीजेपी ने 8 सीटों पर सिमट कर रह गई।
आम आदमी पार्टी को 2015 के विधानसभा चुनावों में 67 सीटों पर जीत मिली थी। चुनाव आयोग की ओर से घोषित अंतिम नतीजों के मुताबिक आप ने 53.57 फीसदी मतों के साथ दिल्ली चुनाव 2020 में कुल 62 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी को 38.51 प्रतिशत मत और 8 सीटों पर जीत मिली। वहीं, कांग्रेस लगातार दूसरी बार दिल्ली विधानसभा में अपना खाता नहीं खोल सकी।

वहीं, आपको बता दे कि नौकरशाह से नेता बने अरविंद केजरीवाल (51) ने विकास एजेंडा पर चलते हुए 2015 में मिली एकतरफा जीत को करीब-करीब दोहराया और राष्ट्रीय राजनीति के परिदृश्य में प्रमुख नेता के तौर पर उभरे। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है।
आम आदमी पार्टी की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राकांपा नेता शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और द्रमुक के एम के स्टालिन समेत अन्य नेताओं ने केजरीवाल को बधाई दी ।


Download Android App
Download iOS App



