देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव जितने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सूत्रों से यह जानकारी मिली है। दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल की गृह मंत्री के साथ यह पहली बैठक दोपहर में गृह मंत्रालय के कार्यालय में होगी।
ममता बनर्जी का बड़ा बयान, बोलीं- केंद्र के दबाव ने ले ली कई लोगों की जान
सूत्रों ने बताया कि यह ‘शिष्टाचार’ बैठक है। शाह ने विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल पर आक्रामक निशाना साधा था। इन चुनावों में हालांकि भाजपा सिर्फ आठ सीटें ही जीत पाई और आम आदमी पार्टी के खाते में 62 सीटें आईं। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं।