दिल्ली का रामलीला मैदान अरविंद केजरीवाल की शपथ के लिए सजकर तैयार है। वही मैदान में करीब 45 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं और भी कई तरह के इंतजाम मैदान में किए गए हैं। खुद अरविंद केजरीवाल ऑडियो और वीडियो के जरिए दिल्लीवालों से अपील कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनके शपथ समारोह में पहुंचे।
जिसको लेकर दिल्ली की सत्ता में भारी बहुमत से वापसी करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) को उम्मीद है कि रविवार को यहां के रामलीला मैदान में होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह में एक लाख लोग पहुंचे है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
पार्टी नेता गोपाल राय ने कहा, ‘समारोह में लगभग एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आम आदमी छह गेटों- गेट नंबर 4, 5, 6, 7, 8 और 9 से रामलीला मैदान में प्रवेश कर सकेंगे।’
वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, रामलीला मैदान और उसके आसपास लगभग 5,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, 125 सीसीटीवी कैमरे और 12 एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं, 45,000 कुर्सियां लगाई गई हैं। खड़े होकर देखने के लिए भी मैदान में पर्याप्त जगह रहेगी।
इससे पहले, गोपाल राय ने कहा, ‘केजरीवाल को दिल्ली के सभी लोग प्यार करते हैं। जनादेश ने यह साबित कर दिया है। हमने समूचे शहर को आमंत्रित किया है। केजरीवाल रामलीला मैदान में तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं।’
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के सातों सांसदों, नवनिर्वाचित आठों भाजपा विधायकों और सभी नगर निगम पार्षदों को भी आमंत्रित किया है। मोदी हालांकि रविवार को वाराणसी में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं।
पार्टी ने चुनाव परिणाम के दिन आप के कार्यालय परिसर में अपने पिता के साथ केजरीवाल के पुराने गेटअप में पहुंचे एक साल के ‘छोटू मफलरमैन’ अव्यान तोमर को खासतौर से आमंत्रित किया है।


Download Android App
Download iOS App



