दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को कुल 70 विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे तक 15.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। गांधीनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार, अरविंदर सिंह लवली ने शनिवार को पूर्वी आजाद नगर मतदान केंद्र पर वोट डाला। कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने कहा, “दिल्ली में विकास के नाम पर मतदान हो रहा है, जो कि रुक हो गया है। क्योंकि कोई भी काम नहीं किया गया है।”
दिल्ली चुनाव : मनोज तिवारी बोले- 50 से अधिक सीटें जीतेंगे और दिल्ली में सरकार बनाएंगे
यह पूछे जाने पर कि क्या वह नर्वस महसूस कर रहे हैं? लवली ने कहा, “मैं नर्वस नहीं हूं। जाइए और मतदाताओं से पूछिए, लेकिन आज ठंड है।” गांधीनगर ऐसा विधानसभा क्षेत्र है, जहां लोग सीलिंग की समस्या का सामना कर रहे हैं और कांग्रेस, अपने पूर्व मंत्री की लोकप्रियता के दम पर यहां वापसी की राह देख रही है।


Download Android App
Download iOS App



