नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने करावल नगर पश्चिम स्थित निगम के प्रतिभा विद्यालय में ऑडिटोरियम, खेल का मैदान व करावल नगर गांव में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक डिस्पेंसरी का शिलान्यास किया।
बता दें कि, इसके निर्माण कार्य में करीब 5.3 करोड़ रुपए की लागत आएगी। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर विद्यालय के छात्र और छात्राओं द्वारा केक काटकर जन्मदिन की शुभकामना दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के निगम पार्षद एवं स्थाई समिति के पूर्व अध्यक्ष मास्टर सत्यपाल सिंह ने की।
तिवारी ने कहा कि पैसे का अभाव होने के बावजूद पूर्वी दिल्ली में निगम द्वारा कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने काफी प्रयास किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो कि मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।