लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

कुरुक्षेत्र से वापस दिल्ली लौट रहे बग्गा, पंजाब पुलिस के खिलाफ दर्ज हुआ अपहरण का मामला

दिल्ली से पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली पुलिस हरियाणा के कुरुक्षेत्र से वापस लेकर आ रही है।

दिल्ली से पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली पुलिस हरियाणा के कुरुक्षेत्र से वापस लेकर आ रही है। बता दें कि, बग्गा को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में उनके घर जनकपुरी से गिरफ्तार किया गया था। बग्गा की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता ने आरोप लगाया था कि, पंजाब पुलिस ने उन्हें अवैध रूप से गिरफ्तार करके ले गई है और जब मैंने गिरफ्तारी की वीडियो बनानी चाही तो पंजाब पुलिस ने मेरे मुंह पर पंच किया। उन्होंने इसको लेकर जनकपुरी थाने में पंजाब पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।  
चंडीगढ़ के मोहाली लेकर जा रही थी पंजाब पुलिस
पंजाब पुलिस भाजपा नेता बग्गा को गिरफ्तार कर चंडीगढ़ के मोहाली लेकर जा रही थी कोर्ट में पेश करने के लिए हालांकि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने कहा है कि, हमें दिल्ली पुलिस के कहने पर इन्हें रोका गया है। इस मामले के बारे में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, हरियाणा पुलिस को दिल्ली पुलिस से सूचना मिली थी जिसके बाद नाकाबंदी की गई और इन गाड़ियों को रोक लिया गया। बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।   

1651831537 bagga

हरियाणा पुलिस को ऐसे रोकने का अधिकार नहीं : पंजाब पुलिस
हरियाणा पुलिस द्वारा पंजाब पुलिस को रोके जाने के मामले के बाद पंजाब पुलिस की तरफ से बयान आया कि, हमने कोई अवैध गिरफ्तारी नहीं की है, हमारे पास बग्गा के खिलाफ एफआईआर दर्ज है, हरियाणा पुलिस को ऐसे रोकने का अधिकार नहीं है। दिल्ली पुलिस को जैसे ही इस बात की सूचना मिली की हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को रोक लिया है उसके बाद वे कुरुक्षेत्र रवाना हुए और अब वह बग्गा को लेकर वापस दिल्ली आ रहे हैं। इस मामले में राजनीति भी गरमा गई है। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।