चंद्रशेखर आजाद की अगुआई में भीम आर्मी के सदस्यों ने निकाला ‘आरक्षण बचाओ’ मार्च

Summary :

भीम आर्मी के प्रवक्ता हरजीत सिंह भट्टी ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट का फैसला पूरी तरह से संविधान के समानता के अधिकार के वादे के खिलाफ है।”

प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ रविवार को भीम आर्मी के कई सदस्यों ने मंडी हाउस से संसद भवन तक ‘आरक्षण बचाओ’ मार्च निकाला। मार्च की अगुआई भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने की। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि सरकारी सेवाओं में प्रोन्नति में आरक्षण देने के लिए राज्य सरकारें बाध्य नहीं हैं। 
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे संसद तक मार्च करेंगे। भीम आर्मी के प्रवक्ता हरजीत सिंह भट्टी ने कहा, ‘‘सुप्रीम कोर्ट का फैसला पूरी तरह से संविधान के समानता के अधिकार के वादे के खिलाफ है।’’ सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी श्रेणी के कर्मचारियों को ‘कानून के अनुसार’ प्रमोशन में आरक्षण देने की  अनुमति दे दी है। 

Desk Team