राजधानी दिल्ली में श्रद्धा मर्डर के बाद एक और मामला सामने आया है। ये मामला भी कुछ ऐसा ही है जिसमें एक लिव-इन पार्टनर ने अपने ही पार्टनर को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि निक्की यादव मर्डर केस में पुलिस लगातार सबूत इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है। पुलिस साहिल गहलोत को साथ लेकर सुबह से जांच में जुटी है। साहिल को कश्मीरी गेट में उस जगह भी लेकर जाया गया। जहां उसने गाड़ी में निक्की की हत्या की थी। उस जगह के आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है। आपको बता दें कि निक्की यादव मर्डर केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, हत्या दम घुटने की वजह से हुई है। गले पर निशान मिले हैं।
दरअसल, साहिल गहलोत नाम के शख्स ने शादी से इनकार करने पर अपने साथ रह रही अपनी गर्लफ्रेंड निक्की यादव की हत्या कर दी और हत्या के करीब 12 घंटे बाद उसने दूसरी महिला से शादी कर ली। इसके बाद अगले दिन वापस आकर निक्की के शव को डिस्पोजल के लिए फ्रिज में छिपा दिया। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि साहिल गहलोत नाम के शख्स ने 10 फरवरी को सुबह 9 बजे अपनी गर्लफ्रेंड निक्की यादव की कर दी थी।