नया मोटर व्हीक्ल एक्ट-2019 लागू होने के बाद से वाहन संचालक नाराज है। ऐसे में यूनाइटेड फ्रंट ऑफ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (यूएफटीए) ने एक दिन के हड़ताल का आह्वान किया है। कमर्शियल वाहन चालकों का कहना है कि सरकार पहले सुविधा दे और अपना सिस्टम दुरुस्त करे। उसके बाद इतना भारी चालान लगाएं।
देश की आज़ादी के लिये सब ने मिल कर खून बहाया और देश को आज़ाद कराया, ये देश सब का है : तेजस्वी
दावा किया जा रहा है कि इस हड़ताल में स्कूल बस, ऑटो, टैक्सी, टेम्पो संचालक भी शामिल होंगे, ऐसे में एहतियातन दिल्ली एनसीआर में कुछ स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद आदि के जिन निजी स्कूलों के पास अपनी बसें नहीं हैं, वह छुट्टी घोषित कर रहे हैं। इस हड़ताल को लेकर ओला-उबर ने किसी तरह का कोई ऐलान नहीं किया है।
हालांकि ड्राइवरों का संगठन है और वे इस हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। इस कारण ज्यादातर टैक्सियां सड़क से गायब हैं क्योंकि उन्हें डर है कि गाड़ी चलाने के दौरान हड़ताल करने वाले संगठन उनकी कार को नुकसान पहुंचा सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



