पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर पर दो स्थानों से मतदाता सूची में नाम रखने का ‘आप’ के आरोप के बाद भगवा पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से 2013 में कथित तौर पर तीन मतदाता पहचान पत्र रखने को लेकर जवाब मांगा है।
भाजपा के एक प्रवक्ता ने यह दावा भी किया कि केजरीवाल की पत्नी के पास अभी तीन पहचान पत्र (दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल) से है।
जम्मू-कश्मीर में चुनाव की संभावित तारीखों पर चर्चा के लिए 30 अप्रैल को होगी बैठक
वहीं, आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी एक प्राइवेट महिला हैं। अगर इसके बाद भी भाजपा दोनों मामलों को एक समान मानती है, तो गौतम गंभीर और केजरीवाल की पत्नी को 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाए।


Download Android App
Download iOS App



