लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

भाजपा पूर्वांचल मोर्चा का प्रदर्शन

गुजरात में पूर्वांचलियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांग्रेस मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली : गुजरात में पूर्वांचलियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांग्रेस मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। गुजरात में कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकेर द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर पूर्वांचलवासियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता गुस्से में हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी देकर अल्पेश ठाकेर की तुरंत बर्खास्तगी की मांग की।

मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस के नेता अल्पेश ठाकेर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो पूर्वांचलवासियों को मारपीट कर भगाने के लिए स्थानीय निवासियों को भड़का रहे थे जो अत्यंत निंदनीय है। यह सब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर हुआ है, जिसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति-समुदाय के नाम पर कांग्रेस ने इस देश को बांटने का काम किया है। भाजपा का हर कार्यकर्ता इसे राष्ट्रवाद से जोड़ने का काम करेगी। सिंह ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूर्वांचल के लोगों पर कोई भी अत्याचार होगा तो भाजपा पूर्वांचल मोर्चा हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।

सचिवालय के बाहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय पर यह प्रचंड प्रदर्शन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, जो गहरी नींद में सोए हुए हैं, उन्हें जगाने के लिए किया गया है। पूर्वांचल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी देकर कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकेर की तुरंत बर्खास्तगी और जेल भेजने की मांग करते हैं। प्रदर्शन के दौरान मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी प्रेमकांत चौधरी, शरत झा, जगदंबा सिंह, अमरेंद्र सिंह, राहुल रंजन समेत सभी जिला अध्यक्षों व भारी संख्या में पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।