लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

भाजपा ने 70 स्थानों पर निकाली विजय संकल्प बाइक रैली

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने शनिवार को 70 स्थानों पर विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। इसका शुभारंभ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने किया।

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भाजपा ने शनिवार को 70 स्थानों पर विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। इसका शुभारंभ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने किया। इस मौके पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं। उनके अलावा केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, विजय गोयल और सभी सांसदों ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। केन्द्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को चांदनी चौक जिले में भाजपा की संगठनात्मक प्रचार के लिए आयोजित बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा डॉ. हर्षवर्धन ने गुलाबी बाग में चांदनी चौक जिला भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविदं गर्ग के साथ संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, अनिल गुप्ता और प्रवीण शंकर कपूर मौजूद रहे। वहीं शालीमार बाग में केशवपुरम जिला भाजपा की बाइक रैली का भी उद्घाटन किया।

केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने विजय संकल्प बाइक रैली में आर्य समाज मंदिर सेवा नगर चौक से स्वयं बाइक चलाकर शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को हराने के लिए अरविंद केजरीवाल उसी कांग्रेस के समक्ष समझौता करने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं जिसकी नेता शीला दीक्षित को भ्रष्ट और जेल में डालने की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं, लेकिन अंदर खाने अभी भी दोनों भ्रष्ट पार्टियां हाथ मिलाने को तैयार बैठी हैं।

गोयल ने कहा कि एक तरफ जनता सरकार और सेना के साथ खड़ी है। दूसरी ओर केजरीवाल पानी पी-पी कर भाजपा को कोस रहे हैं। वहीं गांधी नगर में सांसद महेश गिरी मौजूद रहे। इस अवसर पर विजय संकल्प बाइक रैली में ढाई सौ से तीन सौ कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। शाहदरा जिले के जिलाध्यक्ष राम किशोर शर्मा, गांधी नगर विधानसभा से जिला रैली संयोजक विनोद जैन, पार्षद रोमेश गुप्ता, कंचन महेश्वरी, स्यान अग्रवाल और जीतू चौधरी भी मौजूद रहे। वहीं सांसद प्रवेश वर्मा ने अपने संसदीय क्षेत्र में बाइक चलाकर विजय संकल्प रैली में हिस्सा लिया। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − ten =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।