कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने सोमवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के निगम मंत्री सुभाष देशमुख ने एक दूध संयंत्र के लिए धोखाधड़ी से सरकारी धन निकाल लिया और राज्य के राजकोष को 24 करोड़ रूपये का चूना लगाया। निरुपम ने सोलापुर में संगठनों से जुडे़ दस्तावेज दिखाये जिसे उन्होंने मंत्री के स्वामित्व में बताया।
मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष ने बताया, ”सुभाष देशमुख ने राष्ट्रीय कृषि विभाग कार्यक्रम (एनएएफडी) के तहत कृषि मंत्रालय से 24.81 करोड़ रूपये की मंजूरी ली।” उन्होंने आरोप लगाया, ”यह राशि मंत्री को सोलापुर में दूध ठंडा करने और दूध का पाउडर बनाने का संयंत्र बनाने के नाम पर मंजूर किया गया।” इस मामले में देशमुख से प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।