भाजपा सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की मिली धमकी

Summary :

क्रिकेटर से नेता बने पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद गौतम गंभीर ने शनिवार को दिल्ली पुलिस को पत्र लिख कर कथित तौर पर अपनी और परिवार की जान को खतरा बताया है।

क्रिकेटर से नेता बने पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गौतम गंभीर ने शनिवार को दिल्ली पुलिस को पत्र लिख कर कथित तौर पर अपनी और परिवार की जान को खतरा बताया है। उन्होंने पुलिस को कहा कि एक अंतर्राष्ट्रीय नंबर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। 
उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि वह इस बाबत मामला दर्ज करें और उनकी व उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करे। 20 दिसंबर को शाहदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को लिखे पत्र में गंभीर ने लिखा, “7 (400) 043 वाले अंतर्राष्ट्रीय नंबर से मुझे और मेरे परिजनों को जान से मारने की धमकी मिल रही है।”
उन्होंने कहा कि उनके निजी सचिव गौरव अरोड़ा ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी। अपने पत्र में पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “इसलिए मैं चाहता हूं कि आप एक प्राथमिकी दर्ज करें और मेरे व मेरे परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का कष्ट करें।” गंभीर ने कई मुद्दों पर खुल कर बात की है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी से भी उनकी मौखिक रूप से कहा सुनी हो चुकी है। 
37f9_whatsapp-image-2019-12-21-at-13_122119021011.jpg

नागरिकता कानून: दिल्ली के इलाकों में भारी सुरक्षा बल के बीच सामान्य हो रहे हैं हालात

Desk Team