दिल्ली से भाजपा सांसद हंसराज हंस एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। जेएनयू में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जवाहर लाल यूनिवर्सिटी का नाम बदलने की मांग की है। कार्यक्रम में वह जम्मू-कश्मीर से हटाए गए अनुच्छेद 370 पर बात कर रहे थे।
कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए अनुच्छेद 370 खत्म करने को लेकर उन्होंने कहा कि दुआ करो सब अमन से रहे, बम न चले। हमारे बुजुर्गों ने गलतियां की है हम भुगत रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसके लोग किसी भी तरफ से मरें, मरता एक मां का बेटा है जो ठीक नहीं।

इस दौरान हंसराज हंस ने कहा कि मैं तो कहता हूं कि जेएनयू का नाम बदल कर एमएनयू कर दो। मोदी के नाम पर भी तो कुछ होना चाहिए। बता दें कि हंसराज हंस राजधानी में नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से सांसद हैं। इस सीट से उन्हें दलित नेता उदित राज की जगह टिकट दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



