नए कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली के किसानों के बीच भी भाजपा जागरूकता फैलाने में जुटी है। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल सरकार को किसान विरोधी करार दिया है। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा है कि पिछले छह वर्षों से सत्ता में काबिज केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में किसानों को किसान का दर्जा नहीं दिया।
भाजपा सांसद ने प्रदेश कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, मोदी सरकार किसानों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कृषि बिल लेकर आई है। कृषि बिलों को लेकर विपक्षी पार्टियां राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रही हैं, उन्होंने लोकसभा राज्यसभा में भी हंगामा करने की कोशिश की। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार भी किसान विरोधी है।
प्रवेश वर्मा ने कहा, केजरीवाल सरकार दिल्ली में 6 वर्षों से है, लेकिन आज तक उन्होंने किसानों को किसान का दर्जा नहीं दिया। दिल्ली के किसानों को कृषि बिल को लेकर गुमराह कर रही केजरीवाल सरकार अपने गिरेबान में झांक कर देखे।