भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने वरिष्ठ नेता आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की

Summary :

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से शिष्टाचार भेंट की और कहा कि उनका आशीर्वाद पार्टी को मजबूत बनाने में मददगार होगा।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से शिष्टाचार भेंट की और कहा कि उनका आशीर्वाद पार्टी को मजबूत बनाने में मददगार होगा। नड्डा सोमवार को भाजपा अध्यक्ष चुने गए थे। उन्होंने आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के आवास पर जाकर मुलाकात की। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा के पूर्व विधायक हरशरण सिंह बल्ली AAP में शामिल

आडवाणी और जोशी भी पूर्व में पार्टी अध्यक्ष रह चुके हैं। नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘ आज श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आडवाणी जी हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। आपके आशीर्वाद से मैं भाजपा के वट वृक्ष को और मज़बूत करने के लिए निरंतर प्रयत्न करूँगा।’’ 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ आज वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी जी से उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुझे जोशी जी के कार्यकाल में युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का सौभाग्य मिला था। आपका सानिध्य सदैव मुझे संगठन के लिए और अधिक ऊर्जा से कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।’’

Desk Team