भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मार्च निकाला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का कटआउट लेकर इस मार्च में हिस्सा लिया।
मार्च पंडित पंत मार्ग स्थित दिल्ली भाजपा के कार्यालय से कनाट प्लेस में सेंट्रल पार्क तक निकाला गया। इस मार्च का नेतृत्व नयी दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी ने किया।


Download Android App
Download iOS App



