नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पांच रुपए कम करने की मांग को लेकर दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। केंद्र की तर्ज पर वैट कम करने को लेकर गुरुवार को सैकड़ों कार्यकर्ता चंदगीराम अखाड़ा पर इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास तक विरोध मार्च निकाला और मुख्यमंत्री केजरीवाल का पुतला फूंका।
दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने कहा कि बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कारण दिल्ली की जनता को पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए जाना पड़ता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए इससे ज्यादा शर्म की बात कुछ और नहीं हो सकती, जिस जनता ने उन्हें बहुमत देकर विधानसभा तक पहुंचाया यह उसके साथ विश्वासघात है।
आप पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगी : केजरीवाल
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक मुख्यमंत्री जनता को राहत नहीं देते। गिहारा ने कहा कि दशहरे पर रावण का पुतला दहन से पूर्व मुख्यमंत्री का सांकेतिक पुतला दहन कर हम केजरीवाल की उस सोच का विरोध करते हैं, जिसमें दिल्ली की जनता के साथ भेदभाव किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



