लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

भाजपा की प्रीति अग्रवाल उत्तरी निगम की महापौर, तिलकराज कटारिया समिति के अध्यक्ष होंगे

NULL

नई दिल्ली : उत्तर दिल्ली नगर निगम के रोहिणी एफ वार्ड से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की पार्षद प्रीति अग्रवाल निगम की महापौर और तिलक राज कटारिया स्थायी समिति के अध्यक्ष होंगे।

महापौर, उप महापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और समिति के सदस्यों के नामांकन की आज अंतिम तिथि थी। आवश्यकता पडऩे पर चुनाव 18 मई को होगा। सुश्री अग्रवाल ने भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा है। निगम में भाजपा के भारी बहुमत को देखते हुए उनका चुना जाना लगभग तय है। श्री कटारिया शालीमार दक्षिण से निगम पार्षद चुने गये।

श्री विजय भगत ने उप महापौर और रमेश वाल्मीकी ने समिति के उपाध्यक्ष के तौर पर नामांकन भरा है। भाजपा के जयप्रकाश, जयेन्द, डबास और विकास कुमार गुप्ता ने समिति के सदस्य के रूप में नामांकन किया है। कांग्रेस की तरफ से सीमा तहरिया और आम आदमी पार्टी(आप) की तरफ से विकास गोयल ने समिति के सदस्य के रूप में पर्चा भरा है। समिति में कुल 12 सदस्य होते है। इसमें से छह सदस्य सदन से और छह अन्य निगम के छह जोनों की वार्ड समितियों से चुने जाते है।

उत्तरी निगम में कुल 104 वार्ड है। सराय पीपलथला वार्ड में एक उम्मीदवार की मृत्यु हो जाने के कारण चुनाव नहीं हुआ था। इस वार्ड पर 21 मई को चुनाव होना है।

दिल्ली के तीनों निगमों में कुल 272 वार्ड है। 26 अप्रैल को आये नतीजों में भाजपा ने तीनों निगमों में भारी बहुमत के साथ विजय प्राप्त की थी। उत्तरी निगम के 103 वार्डो में हुए चुनाव में भाजपा को 64, आप को 21 और कांग्रेस को 15 वार्डो पर विजय मिली थी। तीन पर निर्दलीय और अन्य विजय हुए थे।

नियमों के अनुसार पांच वर्ष के निगम कार्यकाल के प्रथम वर्ष में महिला महापौर होती है। दूसरे वर्ष में यह पद सामान्य वर्ग के लिये, तीसरे में अनुसूचित जाति और अंतिम दो वर्ष में फिर सामान्य वर्ग के लिये आरक्षित है। भाजपा पिछले दस वर्षों से निगमों पर काबिज है। पार्टी ने इस बार अपने किसी भी वर्तमान पार्षद और उसके रिश्तेदार को टिकट न देकर नये चेहरों को मैदान में उतारा था।

– वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।